ईरान-US तनाव बढ़ा, होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमला,10 भारतीय सुरक्षित, ईरान ने खाड़ी देशों पर दागे मिसाइल

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव रविवार को और बढ़ गया। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े हमले किए। ईरान ने जवाब में Bahrain, Kuwait, Qatar, UAE और Oman जैसे खाड़ी देशों को निशाना बनाया। इस बढ़ते संकट में 11 भारतीय जहाज पर सवार थे।

GFS Galaxy नाम के कमर्शियल कंटेनर जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले में जहाज में आग लग गई और क्रू को जहाज छोड़ना पड़ा। भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया है। एक भारतीय अभी भी लापता है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने हमले की कड़ी निंदा की है। MEA ने बताया कि ओमान तट के पास हुए इस हमले के बाद ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव और खोज अभियान चला रहा है। भारत सरकार ने ओमान सरकार को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। लापता भारतीय की तलाश तेज कर दी गई है।

ईरान का जवाब

अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। UAE में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया और विस्फोट की आवाजें सुनी गईं। Qatar में मिसाइल अलर्ट बजा और वहां की सेना ने ईरानी हमले को रोक लिया। Bahrain और Kuwait में भी मिसाइल अलर्ट जारी हुए।

अमेरिका के हमले

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि उसने ईरान में 140 से ज्यादा टारगेट पर हमले किए। इनमें मिसाइल-ड्रोन लॉन्च साइट, हथियार गोदाम और कम्युनिकेशन सिस्टम शामिल थे। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की नागरिक जहाजों पर हमला करने की क्षमता को कम करना है। US डिफेंस सेक्रेटरी Pete Hegseth ने लिखा, ‘ईरान ने गलत फैसला लिया, अब उसे कीमत चुकानी पड़ेगी।’

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now