तमन्ना भाटिया आज रायपुर में करेंगी परफॉर्म

March 12, 2025 2:41 PM

एंटरटेनमेंट डेस्क | छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज लीजेंड 90 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला है। मैच छत्तीसगढ़ वॉरियर और राजस्थान किंग्स के बीच होगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया फाइनल मुकाबले से ठीक पहले समापन समारोह में परफॉर्म करेंगी।

इन दिनों तमन्‍ना का ‘स्‍त्री 2’ फिल्‍म का ‘आज की रात मजा हुस्न का…’ सॉन्ग काफी चर्चा में रहा है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों कई इंटरनेशनल स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। उनकी ये चर्चित परफॉर्मेंस रायपुर में भी लोगों को देखने को मिलेगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आम लोगों के लिए एंट्री पूरी तरह से फ्री की गई है। 6 फरवरी से शुरू की गई लीजेंड 90 क्रिकेट पर अपने अंतिम पड़ाव पर है। फाइनल मुकाबला में छत्तीसगढ़ सरकार के खेल मंत्री टंक राम वर्मा समेत कई नेता भी शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now