डीएमएफ में सूर्यकांत तिवारी को जमानत, कोल लेवी केस में अंतरिम जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

August 7, 2025 12:25 AM
Suryakant Tiwari

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल लेवी और डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी (Suryakant Tiwari) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सूर्यकांत तिवारी को डीएमएफ घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। इसके अलावा कोल लेवी केस में सूर्यकांत तिवारी को दी गई अंतरिम ज़मानत रद्द करने से इंकार कर दिया है। बता दें कि कोल लेवी केस में सूर्यकांत को पहले ही जमानत दे दी गई थी।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की डबल बेंच में इस केस की सुनवाई हुई। बेंच ने कहा कि, मई के आदेश के तहत तिवारी पर शर्त लगाई। शर्त यह है कि उन्हें छत्तीसगढ़ छोड़ना होगा। जब उनकी जरूरत होगी तो वह जांच एजेंसियों/निचली अदालतों को सहयोग करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

डीएमएफ केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूर्यकांत की तरफ से सीनियर वकील मुकुल रोहतगी, शशांक मिश्रा और तुषार गिरि ने कोर्ट में पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निर्धारित कानूनी शर्तों के साथ अंतरिम जमानत कोर्ट ने दी।

कोर्ट ने कहा कि, ‘हमारा मानना है कि याचिकाकर्ता को इस समय अंतरिम ज़मानत पर रिहा किया जा सकता है। निष्पक्षता से कहें तो हम दोनों पक्षों की दलीलों का उल्लेख नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इस तरह के समग्र विचार को अंतिम सुनवाई के चरण तक टालना बेहतर है।‘

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now