सहकारिता चुनाव की अटकलें तेज, सहकारी निर्वाचन आयोग और सहकारी अभिकरण में सरकार ने की पोस्टिंग

CG Govt

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं। लंबे समय से रिक्त रहे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त पद पर राज्य सरकार ने पोस्टिंग कर दी है। 2009 बैच के रिटायर्ड आईएएस विपिन मांझी को इस पद पर पदस्थ किया गया है। इनका  कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। इसी तरह बिलासपुर में राज्य सहकारी अभिकरण में रिटायर्ड जज श्रीनारायण सिंह को बतौर अध्यक्ष पदस्थ किया गया है। अभिकरण के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। इन्हीं दोनों नियुक्तियों से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में जल्द ही सहकारिता चुनाव कराया जा सकता है। सहकारिता विभाग के उप सचिव केके भुआर्य की तरफ से दोनों नियुक्तियों के आदेश निकाले गए हैं।

सहकारी निर्वाचन आयुक्त के पद पदस्थ किए गए मांझी नारायणपुर के कलेक्टर रहे हैं। वहीं, राज्य सहकारी अभिकरण, बिलासपुर के अध्यक्ष बनाए श्रीनारायण सिंह गए चेयरमैन बनाए गए पूर्व जिला न्यायाधीश रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग का मुख्य काम है सहकारी सोसायटियों के चुनावों का संचालन करना, निर्वाचक नामावली तैयार करना, और चुनावों पर अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण रखना। छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 के तहत, राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग को सहकारी सोसायटियों के चुनावों से संबंधित सभी मामलों का अधिकार दिया गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अभिकरण एक महत्वपूर्ण संस्था है जो राज्य में सहकारी समितियों के विकास और प्रबंधन के लिए काम करती है। यह विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी समितियों जैसे विपणन, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन को सहायता प्रदान करती है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories