पुराने डिजाइन पर ही बनेगा स्‍काई वॉक, अधूरे काम को पूरा करने 37 करोड़ का ठेका

May 15, 2025 9:50 PM
Sky walk

रायपुर। साढ़े 6 साल से अधूरे पड़े स्काई वॉक को फिर से बनाया जाएगा। पीडब्‍ल्‍यूडी की तरफ से गुरुवार को इस संबंध में बनाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 37 करोड़ में इसे पूरा करने की जिम्‍मेदारी पीएसएए कंस्‍ट्रक्‍शन को जारी किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश में लिखा स्‍काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) लिखा हुआ है। इसका मतलब यह हुआ कि इसे फुट ओवरब्रिज के तौर पर ही बनाया जाएगा। आदेश में यह साफ लिखा गया है कि इसके डिजाइन और पूरे प्लान में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

पीडब्लूडी विभाग के उप सचिव एनपी मरावी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद अब यह साफ हो गया है कि 2018 के बाद स्‍काई वाॅॅक का काम फिर से शुरू होगा। पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल में स्‍काईवॉक का काम शुरू हुआ था। तब विपक्ष में कांग्रेस ने इस स्‍काईवॉक का विरोध किया था। 2018 में जब कांग्रेस सरकार आई तो इसके निर्माण पर रोक लगा दी गई। उस समय शुरू हुए काम को अब करीब 17 महीने बाद साय सरकार पूरा करने जा रही है। कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी को अनुमानित लागत से करीब 20% अधिक दर पर यह ठेका दिया गया है।

पिछली सरकार ने स्काईवाक पर विचार के लिए एक हाईलेवल कमेटी बनाई थी। यह कमेटी आखिर तक यह तय नहीं कर पाई कि स्‍काईवाॅॅक फिर से बनाया जाए या तोड़ा जाए। करीब 5 साल तक यह पड़ा रहा। फिर पिछले 17 महीने से वर्तमान सरकार इस पर विचार विमर्श कर रही थी। आखिर में बड़ी जद्दोजहद के बाद सरकार ने इसकी तकनीकी टेस्टिंग कराई। इसके बाद इसके निर्माण को फिर से कराने की अनुमति दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories