श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती (Shanti Motilal Vora)का सोमवार को निधन हो गया। वह91 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से वोरा परिवार सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीमती शांति वोरा, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और अरविंद वोरा की माता थीं। उन्होंने परिवार के साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कई कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सादगीपूर्ण जीवन और सेवा भाव के कारण उन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। हालांकि वह सक्रिय राजनीति से दूर रहीं, लेकिन सामाजिक सरोकारों में उनकी सहभागिता लगातार बनी रही।

उनके निधन की खबर के बाद कांग्रेस नेताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उनके निधन को वोरा परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now