छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को सचिन पायलट ने क्यों कहा ‘वसूलीबाज’?

June 24, 2025 11:57 PM
Sachin Pilot

रायपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट अपने प्रभार वाले प्रदेश छत्तीसगढ़ में हैं। सोमवार को उन्होंने अलग-अलग समितियों की मैराथन बैठकें लीं। लेकिन, ये मैराथन बैठकें दिनभर चर्चा का विषय बनी रहीं। सुबह हुई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को कहा कि वह सरकार के खिलाफ खुलकर नहीं बोलते।

इसके बाद शाम को प्रकोष्ठों की बैठक में कुछ ऐसा हुआ कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को ‘वसूलीबाज’ तक कह दिया। दरअसल, 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की छत्तीसगढ़ में रैली होनी है। इसके लिए सभी प्रकोष्ठों को रैली में शामिल होने के लिए लोगों को लाने का टार्गेट दिया जा रहा था।

इस पर जब आकाश शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने पहले तो हजार से 15 सौ लोगों को लाने की बात कही। लेकिन, बीच में उन्होंने यह कहा कि अगर पार्टी संसाधन मुहैया करा दे तो वे और भी लोगों को ला सकते हैं।

आकाश शर्मा की यह बात सुनकर सचिन भड़क गए और कहा, ‘जब पार्टी आपको टिकट दे रही थी, तो क्या आपसे पैसे मांगे गए थे। नहीं न तो फिर आप संसाधन क्यों मांग रहे हो। आप लोग सक्षम लोग हो और मैंने तो यहां तक सुना है कि सबसे ज्यादा वसूली तुम्ही करते हो। ऐसे में आप संसाधन खुद जुटा सकते हो।’

इस बीच सचिन आकाश से इतना नाराज हो गए कि उन्होंने दीपक बैज से यहां तक कह दिया, ‘आप इनको कह देना कि कोई भीड़ न लाएं। इन्हें मंच में भी बैठने नहीं दिया जाएगा।’ कहा जा रहा है कि इस सचिन पायलट की इस बात के बाद बैठक जल्द ही खत्म हो गई।

इस मसले पर जब thelens.in ने आकाश शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा, ‘संसाधन की बात सुनकर प्रभारी नाराज हो गए थे। उन्होंने इस बात को लेकर डाटा। बस इतनी ही बात है।’

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम का नेता प्रतिपक्ष पर हमला, बोले- CM पर बोलने से क्यों बचते हैं महंत

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories