दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग ढही, कई मजदूर मलबे में दबे

Rohini Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 (पॉकेट जी-5) में 8 जुलाई की शाम करीब 4:20 बजे एक बड़ी दुर्घटना हो गई। MCD स्कूल के पीछे निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई। भारी बारिश को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 4 से 5 या उससे ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। घटना के समय इमारत पर काम चल रहा था। एक वीडियो में मलबे के नीचे फंसा एक व्यक्ति जीवित दिख रहा है और लगातार मदद की गुहार लगा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। दिल्ली पुलिस, NDRF की टीमें मौके पर हैं। सेना को भी बुलाए जाने की खबर है। लिंटर कटर मशीनों से मलबा हटाने का काम जोरों पर है। रेस्क्यू टीम के जवान मलबे में फंसे लोगों को लगातार हौसला दे रहे हैं। उन्होंने कहा ‘आप चिंता मत करें, हम आपको सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे। भरोसा रखो, कुछ नहीं होगा।’

अभी तक की स्थिति

हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं।
इलाके में भारी भीड़ जुट गई है, अफरा-तफरी का माहौल।
इलाके को घेर लिया गया है।
बचाव कार्य जारी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories