क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच ने बांग्लादेश में सांस्कृतिक संस्थाओं पर हमलों की कड़ी निंदा की

December 20, 2025 1:26 PM

रायपुर। क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच (RCF) ने बांग्लादेश में प्रगतिशील सांस्कृतिक संस्थाओं और मीडिया पर हालिया हमलों की तीव्र भर्त्सना की है। मंच के अखिल भारतीय संयोजकों तुहिन और असीम गिरि द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि मोहम्मद यूनुस प्रशासन के दौर में छायानट और उड़ीची जैसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संगठनों तथा प्रथम आलो और डेली स्टार जैसे प्रमुख समाचार पत्रों पर धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा किए गए बर्बर हमले निंदनीय हैं।

ये हमले साम्प्रदायिक कट्टरता की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। वक्तव्य में भारत में संघी ताकतों द्वारा बहुसांस्कृतिक विरासत पर हमलों की तुलना करते हुए दोनों देशों में फासीवादी और कट्टरपंथी शक्तियों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया गया है। मंच ने बांग्लादेश के सांस्कृतिक कर्मियों, मीडिया, अल्पसंख्यकों और प्रगतिशील ताकतों पर हो रहे दमन की कठोर निंदा की तथा वहां की जनता के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त की।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now