राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन

December 15, 2025 4:34 PM
Ram Vilas Vedanti passed away

लेंस डेस्‍क। राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे भूमिका में रहे और भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया।

वे मध्य प्रदेश के रीवा में रामकथा कार्यक्रम के दौरान थे, जब अचानक उनकी सेहत खराब हो गई। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। उनका पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश से अयोध्या लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद संस्कार की रस्में निभाई जाएंगी।

डॉ. वेदांती राम मंदिर आंदोलन के शुरुआती दौर के प्रमुख चेहरों में शुमार थे। वे दो बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। 1996 में जौनपुर की मछलीशहर सीट से और फिर 1998 में प्रतापगढ़ से। संसद सदस्य रहते हुए उन्होंने सदन से लेकर सड़कों तक राम मंदिर के निर्माण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now