थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

September 14, 2025 5:14 PM
Raipur Police

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पति से तंग आकर महिला ने 10 सितंबर को महिला थाने में आग लगाई थी। महिला आग लगाने के बाद खुद ही थाने के अंदर दौड़ गई थी, जिसके बाद उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौराान पांचवे दिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वर्षा गोस्वामी की आग लगने से मौत हुई है। वर्षा गोस्वामी के खुद को आग लगाने के एक दिन पहले उसके पति शिवम गोस्वामी से झगड़ा हुआ था। पति ने मारपीट की थी। इसके बाद अगले दिन ही थाने पहुंची महिला ने खुद को आग लगाई और थाने के अंदर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका ने पति के खिलाफ 2024 में शिकायत की थी। कई बार काउंसिलिंग के लिए पति को बुलाया जा रहा था, लेकिन वह नहीं आया। 9 सितंबर की रात भी पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद महिला सुबह थाने पहुंची और खुद को आग लगा ली। दोनों ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था।

यह भी पढ़ें : थाने में महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, पति ने बीती रात की थी पिटाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now