’85 मकान तोड़े, PM आवास वाले गरीबों को बेघर किया’, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की न्याय की मांग

Raipur News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर जिले के ग्राम नकटी (सम्मानपुर, माना क्षेत्र) में हुई बड़े पैमाने पर बेदखली और तोड़-फोड़ की घटना को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि 29-30 जून 2026 को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राम नकटी में 85 से ज्यादा आवासों को तोड़ दिया। इनमें कई घर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत स्वीकृत थे। इस घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश पैदा कर दिया है।

कांग्रेस की मुख्य मांगें

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से निम्नलिखित मांगें रखीं:

घटना की न्यायिक आयोग या स्वतंत्र उच्चस्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
तोड़े गए मकानों को वहीं पर दोबारा बनाकर प्रभावितों को सौंपा जाए।
मकानों के नुकसान का उचित मुआवजा और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक मदद, सुरक्षा तथा पुनर्वास दिया जाए।
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाया जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख नेता

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, कुलदीप जुनेजा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, राजेन्द्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर और अन्य नेता शामिल थे।माननीय राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से बात करेंगे तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि समय पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता का कानून और संविधान पर विश्वास टूट जाएगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories