बैली ब्रिज बनने से हिड़मा का गांव पुवर्ती सुकमा से जुड़ा, कई गांव जिला मुख्यालय से अब सीधे संपर्क में

July 25, 2025 4:00 PM
Puvarti

सुकमा से शेख मकबूल की रिपोर्ट

सुकमा। बस्तर का सबसे खूंखार नक्सलियों में से एक हिड़मा का गांव पुवर्ती – सिलगेर सड़क के बीच बैली ब्रिज बन गया है। इस ब्रिज के बनने से कई गांव का संपर्क अब सीधे जिला मुख्यालय से हो गया है। इतना ही नहीं हिड़मा का गांव पुवर्ती भी अब सीधे सुकमा से जुड़ गया है। इस ब्रिज के बनने से जगरगुंडा होते हुए दंतेवाड़ा और सुकमा जिला मुख्यालय आने का रास्ता अब आसान हो गया है।

बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (BRO) ने इस ब्रिज को तैयार किया है। बीआरओ देश में एक सड़क निर्माण करने वाली फोर्स है, जो भारत के बॉर्डर इलाकों और अन्य ऐसे इलाकों में जहां आंतरिक सुरक्षा को लेकर फोर्स जद्दाेजहद कर रही है, में सड़क मार्ग और ब्रिज का निर्माण और व्यवस्थापन का कार्य करती है।  

यह सड़क नक्सली हिड़मा के गांव पुवर्ती को जोड़ता है। 15 मीटर लंबाई वाले इस बैली ब्रिज के निर्माण पूर्ण होने से सड़क मार्ग अब ग्रामीणों के लिए आसान हो गया है। बारिश के दिनों में इस इलाके के ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

बीते चार दशक से पुवर्ती क्षेत्र नक्सलियों के कब्जे में था। इसको अब लाइफ लाइन कहे जाने वाली NH 30 से जोड़ा जा रहा है। यह ब्रिज इस कोशिश में एक नया पड़ाव है। अब एलमागुड़ा से दुलेड़ और पुवर्ती तक 51 किमी की सड़़क भी बननी है। इसके लिए लगभग 53 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। काफी नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पूल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। पुलिस जवानों की सुरक्षा में इस पुल का निर्माण कम समय में पूर्ण कर लिया गया है। पुल के निर्माण होने से 10 से 12 गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पुल के बन जाने से इस इलाके के ग्रामीणों में काफी उत्साह है।

यह भी पढ़ें : कोंटा IED ब्लास्ट में SIA का एक्शन, 7 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now