छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना 1 अगस्त से बंद, NPS या UPS का ही मिलेगा विकल्प

CG Govt

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन प्रणाली (Pension Scheme) में बड़ा बदलाव करते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) की जगह यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने जा रही है। 1 अगस्त से यह योजना प्रभावशील होगी। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया है। इसके साथ ही पिछली सरकार में बहाल की गई पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। नई भर्तियों में नवीन पेंशन योजना (NPS) या फिर UPS का लाभ मिलेगा।

वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘1 अगस्त 2025 से राज्य शासन की सेवा में सीधी भर्ती के विज्ञापित पदों पर चयनित शासकीय सेवकों के लिए केवल नवीन पेंशन योजना (NPS) अथवा एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में शामिल होने का विकल्प उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उपर्युक्त के अनुक्रम में राज्य शासन एतद् द्वारा वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना क्रमांक FX-1/3/2024-PR दिनांक 24 जनवरी 2025 के माध्यम से लागू की गई एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को दिनांक 01-08-2025 से विकल्प के रूप में अंगीकृत करता है। इस योजना के अंतर्गत नियुक्त समस्त शासकीय सेवकों के लेखा संधारण एवं पेंशन से संबंधित समस्त कार्यवाही संचालनालय, पेंशन और भविष्य निधि के नियंत्रण में होंगे। इस योजना के अंतर्गत लेखा संधारण, विनियमन एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पृथक से जारी किये जाएंगे।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories