हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कॉर्पोरेशन के एमडी नोमान अहमद सस्पेंड

February 5, 2026 3:23 PM
Noman Ahmed suspended

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

केंद्र सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को नोमान अहमद को हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कॉर्पोरेशन (इंडिया) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद से बर्खास्त कर दिया। नोमान अहमद की बर्खास्तगी को लेकर प्रशासनिक हलकों में तरह तरह की चर्चा है।

अहमद, जिन्हें दिसंबर 2022 में एक चयन समिति द्वारा शीर्ष पद के लिए चुना गया था , को तत्काल उनके मूल विभाग, एनबीसीसी (लिमिटेड में वापस भेज दिया गया है। प्रमुख सूत्रों ने संकेत दिया है कि वे एनबीसीसी में कार्यकारी निदेशक के पद पर लौटेंगे, जहां उनके खिलाफ औपचारिक आरोप पत्र दायर किया जाएगा और उसके बाद अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी।
बताया जा रहा है यह कदम सतर्कता विभाग द्वारा गहन जांच के बाद उठाया गया है, जिसके निष्कर्षों को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कथित तौर पर महत्वपूर्णमाना है।

इंडियन मैंडरिन नाम की वेबसाइट ने उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कहा है इस मामले में प्रशासनिक खामियों का एक व्यापक आरोप शामिल है, जिसमें परियोजनाओं में गबन और हेराफेरी के आरोप भी है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस जांच के संबंध में कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए हैं। इनमें से छह अधिकारियों को आगे की जांच लंबित रहने तक बहाल कर दिया गया, जबकि अहमद सहित पांच अधिकारी अभी भी अनुशासनात्मक अधिकारियों की निगरानी में हैं।

बर्खास्तगी के मद्देनजर, मंत्रालय ने नेतृत्व की रिक्ति को भरने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (एनयूडीएम) रहे आईएएस प्रवीर कुमार को तत्काल प्रभाव से एचएससीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now