मलकानगिरी। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में छत्तीसगढ़ के 22 नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया है। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के कुल भूमिगत कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया। इनमें एक डिवीजनल कमिटी मेंबर (DVCM) स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और 6 एरिया कमिटी मेंबर्स (ACMs) शामिल हैं।
सरेंडर के दौरान उन्होंने 9 हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक तथा अन्य सामग्री पुलिस के सुपुर्द की। इन पर 1 करोड़ 84 लाख 25 हजार रुपये का इनाम था।
सरेंडर का यह कार्यक्रम ओडिशा के माननीय महानिदेशक पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ। यह इस साल ओडिशा में पहला बड़ा सामूहिक सरेंडर है। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में एक संभागीय समिति सदस्य, छह एसीएम और 15 पार्टी सदस्य हैं।
हर एक पर 5.5 लाख रुपये से लेकर 27.5 लाख रुपये तक का इनाम था। ये कैडर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर के रहने वाले हैं। इसके पास से एक AK-47 राइफल, दो INSAS राइफल, एक SLR राइफल, तीन .303 राइफल, दो सिंगल-शॉट राइफल बरामद हुआ है। 150 जिंदा कारतूस, 9 मैगजीन, 20 किलो विस्फोटक, 13 आईईडी, जेलेटिन स्टिक, कोडेक्स वायर, माओवादी साहित्य आदि भी इन्होंने सरेंडर किया है।









