ब्रेकिंग न्यूज़: आंध्र प्रदेश की सीमा पर नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, बड़े कैडरों के मारे जाने की आशंका

November 18, 2025 10:22 AM
Naxal Encounter

Naxal Encounter: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजु जिले के मरेडपल्ली जंगलों में छत्तीसगढ़ सीमा के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आज तड़के हुई जोरदार मुठभेड़ में कम से कम 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ग्रेहाउंड कमांडो और अन्य सुरक्षा दलों के जवानों द्वारा इलाके में चल रहे लगातार सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में चली गोलीबारी में ये नक्सली ढेर हो गए।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर, संभवतः केंद्रीय समिति के सदस्य जैसे गजरला रवि उर्फ उदय और महिला कमांडर अरुणा समेत प्रमुख नाम शामिल हो सकते हैं, जिन पर लाखों का इनाम था, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि पुलिस से अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ स्थल से हथियार, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की गई है, जबकि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now