नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्ड में मिनीमाता का नाम नहीं, अमित जोगी ने सरकार पर लगाए ये आरोप

October 31, 2025 2:30 PM
Amit Jogi

रायपुर 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के प्रवास के दौरान नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए बने विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से पहले नए विधानसभा भवन के नामकरण को लेकर राजनीति शुरू होगी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) ने नए भवन के लोकार्पण के आमंत्रण पत्र पर मिनी माता का नाम न होने का कड़ा विरोध जताया है।

जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर आमंत्रण पत्र को जलाकर नाराजगी जताई है। साथ ही कहा है कि अगर छत्तीसगढ़ विधानसभा का नाम मिनी माता के नाम से नहीं रखा जाता है, तो छत्तीसगढ़ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अमित जोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि संघ और भाजपा छत्तीसगढ़ के पुरखों की उपेक्षा कर रही है। छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने विधानसभा भवन का नाम मिनीमाता के नाम पर किया था, लेकिन आमंत्रण पत्र में इसका जिक्र ही नहीं है। इसके साथ ही अमित जोगी ने कहा कि अगर मिनीमाता के नाम को बदला जाता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अमित जोगी ने कहा कि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने विधानसभा का नाम पहली पहली दलित सांसद मिनी माता के नाम पर रखकर दलित सशक्तिकरण, नारी सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को सम्मानित किया था।

जोगी ने कहा, आज जब राज्य अपने 25वें स्थापना दिवस पर एक नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करने जा रहा है उसके आमंत्रण पत्र में मिनी माता का नाम नहीं होना एक षड्यंत्र है। सरकार का यह षड्यंत्र छत्तीसगढ़ की जनता, इतिहास और संवैधानिक मूल्यों का सीधा अपमान है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर में संभव, राज्योत्सव में नए भवन का लोकार्पण

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now