छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्टाइल्स और एयरोस्पेस में निवेश के संभावनाएं तलाशेगा जापानी संगठन ‘जेट्रो’

August 23, 2025 8:00 PM
JETRO

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस बैठक में जेट्रो की तरफ से नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक की। बैठक में निवेश और औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर चर्चा हुई।

बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की स्थिति के बारे में बताया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश के नए अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़, भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक और निवेश का सेंटर है। राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों और मजबूत औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

सीएम साय ने कहा कि जेट्रो की टीम के साथ हुई चर्चा से छत्तीसगढ़ और जापान के बीच आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर आयोजित ‘Deep Space – To the Moon & Beyond’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचारों की यह समृद्ध झलक, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भारत सरकार के सहयोग से विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को नई दिशा और प्रेरणा देगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जापान प्रवास से छत्तीसगढ़ को निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में ठोस परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य प्रदेश को न केवल औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग से वैश्विक स्तर पर एक पहचान दिलाना भी है।

यह भी पढ़ें : जापानी तकनीक और भारतीय कार्यशक्ति से पैदा होंगे औद्योगिक अवसर: सीएम साय

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories