Indore Fire News: चार्जिंग में लगी EV से भड़की चिंगारी, सिलेंडरों में धमाका, 8 की मौत

लेंस डेस्क। इंदौर के बंगाली चौराहे के पास (प्रीति नगर या बृजेश्वरी एनेक्स इलाके में) बुधवार तड़के करीब 3-4 बजे एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें इलेक्ट्रिक कार (EV) की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

यह आग तेजी से फैलकर पूरे घर में घुस गई और घर में रखे गैस सिलिंडरों को चपेट में ले लिया। सिलिंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग की शुरुआत घर के बाहर पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट/धमाके से हुई।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर सो रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए।हादसे में 8 लोगों की मौत हो जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए और अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में पुगलिया और सेठिया परिवार के सदस्य शामिल हैं, जैसे मनोज पुगलिया, विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, सिमरन, राशि सेठिया और टीनू।

घायलों में सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित शामिल हैं।घर में 4 या इससे अधिक गैस सिलिंडर थे, जिनमें विस्फोट हुए, जिसने आग को और भड़काया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रात भर चार्जिंग चलने के कारण हुई और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने भी शुरुआती जांच में EV चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट को मुख्य वजह बताया है। हालांकि, फॉरेंसिक जांच और फायर ब्रिगेड की पूरी रिपोर्ट का इंतजार है ताकि सटीक कारण (जैसे ओवरचार्जिंग, फॉल्टी वायरिंग या बैटरी इश्यू) पता चल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now