IMA ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखा पत्र, NTA के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली | भारतीय चिकित्सा संघ (Indian Medical Association – IMA) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। IMA ने NTA (National Testing Agency) और दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है। IMA ने पत्र में कहा है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से मेडिकल शिक्षा की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। संगठन ने परीक्षा प्रक्रिया में बड़े सुधारों की भी मांग की है।

NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA ने पूरी परीक्षा रद्द कर दी थी। CBI इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 2024 के विवाद के बाद राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के बावजूद सुधार न होने पर डॉक्टर्स और छात्रों में आक्रोश है।

वहीँ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस ने घोषणा की कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पेपर लीक की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। Pradhan ने RE-NEET की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक भी की है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now