मिरानिया परिवार को हीरा ग्रुप की तरफ से 21 लाख की मदद

रायपुर। हीरा ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (GPIL) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिवार को 21 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। यह सहायता GPIL की CSR पहल के अंतर्गत दी जा रही है। इसका उद्देश्य दिनेश मिरानिया के दोनों बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना है।

कंपनी यह चेक कल आयोजित होने वाली शोक सभा के दौरान औपचारिक रूप से सौंपेगी। यह मानवीय पहल ऐसे परिवारों के प्रति GPIL की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हीरा ग्रुप का ध्येय “Growing Stronger Together” है। हीरा ग्रुप इसी तरह की सामाजिक पहल के माध्यम से लगातार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहा है।

CSR

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now