रायपुर में पहली बार सिख गुरुओं की ऐतिहासिक धरोहर का प्रदर्शन

July 31, 2025 12:13 PM

रायपुर। सिख इतिहास की 450 साल पुरानी पवित्र और दुर्लभ वस्तुओं का दर्शन अब रायपुर में संभव है। आज 31 जुलाई गुरुवार शाम तेलीबांधा के गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहब में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. भगवान सिंह खोजी द्वारा पंजाब से लाई गईं ये अमूल्य धरोहरें प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें गुरु हरगोबिंद सिंह जी (guru hargobind singh ji) की कृपाण, ढाल, कमंडल, नानकशाही सिक्के, गुरु गोविंद सिंह जी का हुक्मनामा और स्वर्ण स्याही से लिखित ग्रंथ पुस्तक जैसी वस्तुएं शामिल हैं जो सिख धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।

छत्तीसगढ़ सिख समाज ने सभी श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, मनमोहन सिंह सैलानी, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहब के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत परविंदर सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह छाबड़ा, स्वर्ण पाल सिंह चावला, परमजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह खालसा, मनदीप सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह टुटेजा, मानवेंद्र सिंह डडियाला, हरदीप सिंह छाबड़ा जिला अध्यक्ष बेमेतरा, गुरमीत सिंह अरोड़ा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ने अपील की है कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा और हमें अपने इतिहास, धर्म और परंपरा से जुड़ने का अमूल्य अवसर प्रदान करेगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now