छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अफसरों और जवानों को गैलेंट्री अवार्ड

August 14, 2025 1:56 PM
Gallantry Award

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पदकों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अफसरों और कर्मियों को वीरता, सराहनीय सेवाओं और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक और अन्य पुरस्कारों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अफसरों को वीरता पदक यानी की गैलेंट्री अवार्ड मिलेगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए एक आईपीएस को राष्ट्रपति का पदक और 10 अफसरों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुरस्कार मिलेगा।

गैलेंट्री अवार्ड पाने वालों में आईपीएस सुनील शर्मा, एसआई संदीप कुमार मडिले, आरक्षक मदकम पांडु, मदकम हदमा, मदकम देव, बरसे हुंगा, रोशन गुप्ता का नाम शामिल है। तीन पुलिसकर्मियों एएसआई रामुराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा को मरणोपरांत यह अवार्ड मिलेगा।

जेल डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया जाएगा। वहीं, आईजी ध्रुव गुप्ता, एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर, कमांडेंट श्वेता राजमणि, एसपी रवी कुमार कुर्रे, टीआई कौशल्या भट्ट, एआईजी रोहित कुमार झा, टीआई कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर दल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार साहू और एएसआई सुशील कुमार बरुआ को सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस मिलेगा।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now