बच्चों के आपसी झगड़े में पिता की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

February 23, 2026 1:14 AM
Father murder in Delhi

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मंगलवार शाम को मुहम्मद उमरुद्दीन की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि दो गुटों के झगड़े में अपने 15 साल के बेटे को बचाने पहुंचे पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गिरफ्तार किए गए शक्श का नाम नरेंद्र है जो पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बी-2 ब्लॉक का रहने वाला दसवीं कक्षा का छात्र तहजीम मंगलवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। उसने देखा कि रास्ते में कुछ लड़के उसके तीन दोस्तों की पिटाई कर रहे है।तहजीम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी पकड़ लिया और बेरहमी से पिटना शुरू कर दिया। लड़के ने किसी तरह अपने पिता मोहम्मद उमरदीन को फोन किया और कहा कि उसे बचाने तुरंत पहुंचें।

बेटे का फोन मिलते ही मोहम्मद उमरदीन अपनी पत्नी राबिया के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, उमरदीन ने जैसे ही हमलावरों को समझाने की कोशिश की, वैसे ही उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। पहले उसने हवा में कई राउंड फायर किए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद आरोपी ने उमरदीन को गोली मार दी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल उमरदीन को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

इस वारदात के बाद बुधवार को लोगों ने उमरदीन के शव को रख कर रोड जाम कर दिया और इंसाफ की मांग की।लेकिन थोड़ी देर बाद पुलिस के समझाने पर लोगों ने रास्ता खोल दिया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही उमरदीन के कत्ल में शामिल अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now