सौम्या चौरसिया की 16 प्रॉपर्टी EOW ने की अटैच

September 24, 2025 11:24 AM
Saumya Chaurasia

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो ने सौम्या चौरसिया की 16 प्रॉपर्टी अटैच कुर्क कर ली है। कुर्क की गई 16 संपत्तियां हैं, जिन्हें ईडी ने कुर्क नहीं की थी।

ब्यूरो और ईडी की जांच में सौम्या चौरसिया की 45 चल-अचल संपत्तियों का पता चला था। इनमें से 29 संपत्तियां ईडी ने जून में कुर्क कर ली थी। बची संपत्तियां ईओडब्ल्यू ने दर्ज की है।

सौम्या चौरसिया को कोल लेवी और डीएमएफ घोटाले में ईडी और ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। 1  जुलाई को करीब ढाई साल के बाद सौम्या जेल से बाहर आई थीं। सौम्या के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।

EOW की कुर्की की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। विशेष न्यायालय ने सौम्या चौरसिया की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम पर 45 अचल संपत्तियां खरीदी थीं।

इससे पहले ईडी ने जो 29 प्रॉपर्टी अटैच की थी, वह करीब 39 करोड़ रुपए की थी। अदालत में पेश दस्तावेज से जुड़े सबूतों के आधार पर 16 जून 2025 को ईओडब्ल्यू ने कुर्की का आवेदन लगाया था, जिस पर मंगलवार को फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायालय ने आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें : मेन गेट पर डटा रहा मीडिया, सौम्या-रानू को अफसरों ने पीछे से निकाल दिया, समीर बोले – ये प्राइवेट प्लेस है

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories