Election Results 2026 : पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नतीजा पश्चिम बंगाल का रहा, जहां भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता थलपति विजय की नई पार्टी TVK ने बड़ा उलटफेर किया। असम और पुडुचेरी में NDA ने सत्ता बरकरार रखी।
बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) मात्र 81 सीटों पर सिमट गई। 2016 में सिर्फ 3 और 2021 में 77 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार state’s सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत TMC के 12 मंत्री चुनाव हार गए। भाजपा ने पूरे राज्य में, खासकर TMC के गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बंगाल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। पार्टी का स्ट्राइक रेट करीब 70% रहा। 1972 के बाद पहली बार बंगाल में ऐसी पार्टी की सरकार बन रही है जो केंद्र में भी सत्ता में है।
कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?
भाजपा ने इस चुनाव में किसी चेहरे को आगे नहीं किया था। अब सुवेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और समिक भट्टाचार्य जैसे नाम चर्चा में हैं। पार्टी किसी महिला नेता को भी कमान सौंप सकती है।
तमिलनाडु में TVK का कमाल, असम में भाजपा की हैट्रिक।केरल में UDF की वापसी
तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर सियासी इतिहास रच दिया। 59 साल बाद राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है जिसमें न DMK और न ही AIADMK होगी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट पर हार गए। TVK अब कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की तैयारी में है। असम में हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई वाली भाजपा नीत NDA ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। अमित शाह ने इसे “ऐतिहासिक हैट्रिक जनादेश” बताया। केरल में 10 साल बाद कांग्रेस गठबंधन UDF ने वापसी की है। LDF को करारी हार मिली।
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद TMC के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। TMC ने भाजपा पर आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे TMC के आंतरिक गुटबाजी का नतीजा बताया है।









