रायपुर। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘ईस्टर्न स्लैम 2026’ (Eastern Slam 2026) का सोमवार को रायपुर के बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आगाज हुआ। यह टूर्नामेंट एशियन स्क्वैश फेडरेशन के सिल्वर स्टेटस और 5 स्टार श्रेणी का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।
प्रतियोगिता के पहले दिन देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर जेएसपीएल के अध्यक्ष एस.एस. बजाज, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंडर-11 वर्ग में रोमांचक मुकाबले
बालक अंडर-11 वर्ग में आरुष सरकार ने रियांश कुमार को 11-6, 11-8, 11-4 से हराया। अभिक नायक ने अबीर रोपेरिया को 11-3, 11-2, 11-7 से पराजित किया। ह्रिधान कान्हे ने मितांश शर्मा को 11-7, 11-5, 11-4 से शिकस्त दी। राम गर्ग ने यशवीर चौधरी के खिलाफ पांच सेट तक चले मुकाबले में 3-11, 11-7, 9-11, 11-2, 11-4 से जीत दर्ज की, जबकि इवान दुबे ने के. अयांश सागर को 12-10, 11-1, 2-11, 5-11, 11-5 से हराया।
अंडर-17 वर्ग में एकतरफा जीतें

अंडर-17 वर्ग में अनामेय रुंगटा ने अहम यादव को 9-11, 11-9, 11-8, 11-6 से हराया। अधिराज अग्रवाल ने केशवम अग्रवाल को 11-0, 11-2, 11-0 से मात दी। सिद्धार्थ रामदास ने अतुल्य शुक्ला को 11-1, 11-4, 11-1 से पराजित किया। दिव्याम उपाध्याय ने आर्यावीर यादव के खिलाफ 11-4, 11-0, 11-5 से आसान जीत हासिल की। वहीं, मितुल शर्मा ने अबीर खुल्लर को 11-9, 7-11, 12-10, 11-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
अंडर-15 वर्ग में शौर्य, अगस्त्य और अर्जुन का शानदार प्रदर्शन
अंडर-15 वर्ग में शौर्य चांडक ने रियांश पसारी को 11-9, 11-9, 11-7 से हराया। अगस्त्य जैन ने विहान चामरिया को 11-3, 11-1, 11-8 से पराजित किया। मयंक शर्मा ने सैराज भुटेकर को 11-4, 11-8, 11-8 से शिकस्त दी। वहीं, अर्जुन कनोडिया ने तन्मय कंवर को 11-1, 11-3, 11-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।











