सुशासन के एजेंडे के साथ CM साय लेंगे कलेक्टर-एसपी क्रॉन्फ्रेंस, DFO भी लेंगे हिस्सा

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी महीने कलेेक्टर-एसपी-डीएफओ कॉन्फ्रेंस लेंगे। नए मुख्य सचिव विकास शील के जिम्मेदारी संभालने के बाद सुशासन और प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के लिए 12 से 14 अक्टूबर के बीच यह बैठक होगी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा सुशासन होगा।

इस बैठक में वन विभाग के अफसर भी शामिल होंगे। सभी डिविजन के वन मंडलाधिकारी यानी कि डीएफओ को भी इसमें हिस्सा लेने बुलाया गया है।

मुख्य सचिव विकास शील ने पद संभालते ही पत्रकारों के भ्रष्टाचार के सवाल पर अफसरों को हिदायत दी थी। उन्होंने कहा था कि अफसरों को अपने काम में सावधानी रखने की जरूरत है।

12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। 12 अक्टूबर को सभी कलेक्टर की बैठक होगी। इसके बाद 13 अक्टूबर को कलेक्टर के साथ ही एसपी भी मौजूद होंगे। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी और डीएफओ भाग लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन भी आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री दफ्तर ने सभी विभाग के सचिवों को इस कॉन्फ्रेंस के मुख्य एजेंडा बिंदुओं को 6 अक्टूबर तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गृह विभाग और वन विभाग इस कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग होगा।

यह भी पढ़ें : बस्‍तर में बैठकर सरकार ने तैयार किया बस्‍तर के विकास का रोडमैप

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories