कांकेर में हिंसक बवाल के बाद SSP एलेसेला हटाए गए

December 22, 2025 11:49 PM
CG Police

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण और शख्स के शव को गांव में अंतिम संस्कार  को लेकर हुए बवाल के बाद राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने कांकेर एसएसपी को हटा दिया है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण का हवाला देते हुए गृह विभाग ने तीन आईपीएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कांकेर के एसएसपी 2011 बैच के आईपीएस इंदिरा कल्याण एलेसेला को उनके पद से हटाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि गरियाबंद के एसपी 2019 बैच के अफसर निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर का नया एसपी बनाया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत महाप्रबंधक वेदव्रत सिरमौर की सेवाएं वापस लेते हुए उन्हें गरियाबंद का एसपी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि कांकेर में हाल ही में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर आदिवासी समाज और अन्य समूहों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी।

यह भी पढ़ें : कांकेर में बवालः धर्मांतरण के विरोध के नाम पर हिंसा

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories