छत्तीसगढ़ में सरकार ने 13 निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में की नियुक्तियां

CG Govt

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार (CG government) ने लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार खत्म करते हुए विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। जारी सूची में 13 संस्थाओं में नियुक्तियां की गई हैं। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सामाजिक और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य गौ सेवा आयोग, राज्य महिला आयोग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, छत्तीसगढ़ मजदूर कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल, शाकंभरी बोर्ड, राज्य शिक्षा आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए), छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग तथा राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग समेत विभिन्न संस्थाओं में नियुक्तियां की गई हैं।

प्रदेश में निगम-मंडलों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। भाजपा सरकार बनने के बाद संगठन और सरकार के बीच कई दौर की चर्चा के बाद अब पहली बड़ी सूची जारी की गई है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों को जिम्मेदारी देने का प्रयास किया है।

जिन संस्थाओं में अभी नियुक्तियां शेष हैं, वहां भी आने वाले समय में नई सूची जारी की जा सकती है।

प्रमुख नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

अध्यक्ष – गौरीशंकर श्रीवास, सदस्य – देवराज सेन

राज्य महिला आयोग

अध्यक्ष – डॉ. ममता साहू

राज्य अनुसूचित जाति आयोग

अध्यक्ष – रामलाल चौहान

उपाध्यक्ष – वेदराम मनहरे

सदस्य – सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर, दयावंत धर बांधे

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड

अध्यक्ष – आनंद निषाद

सदस्य – तीजराम निषाद

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल, रायपुर

अध्यक्ष – राजेश कुमार राजपूत

सदस्य – सुमन मुथा

शाकंभरी बोर्ड

अध्यक्ष – राजेंद्र नायक

सदस्य – बसंत पटेल, प्रेमशंकर पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल

राज्य शिक्षा आयोग

अध्यक्ष – सुधीर गौतम

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग

सदस्य – मनमथ नाथ शर्मा

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम

सदस्य – प्रसन्ना अवस्थी

रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA)

उपाध्यक्ष – डॉ. जेपी शर्मा

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल

उपाध्यक्ष – किशोर महानंद

गौ सेवा आयोग

उपाध्यक्ष – राजीव लोचन दास के महाराज आनंद कुमार तिवारी

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

उपाध्यक्ष – मंगल दास ठाकुर

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories