युक्तियुक्तकरण के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

cg congress protest

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इस नीति से प्रदेश के 10,463 स्कूल बंद हो जाएंगे। 5 जून से शुरू होने वाले इस आंदोलन में जिलों जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और बीईओ दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में नये सेटअप के नाम पर किये जा रहे युक्तियुक्तकरण से 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिये जायेंगे, जिससे प्रदेश में लगभग 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल में कार्यरत रसोईयों, भृत्य, स्वीपर महिला समूहों के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा व रोजगार के रास्ते बंद हो जायेंगे। राज्य के इस रोजगार विरोधी नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी द्वारा “शिक्षा न्याय” आंदोलन किया जा रहा हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पहले चरण में 5 से 7 तक जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित होगा। 9 से 11 जून तक दूसरे चरण में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का घेराव किया जायेगा। 16 से 25 जून तक तीसरे चरण में 3 से 5 किलोमीटर की जिलास्तरीय ”शिक्षा न्याय यात्रा“ निकाली जाएगी। चौथे चरण 1 से 10 जुलाई तक प्रत्येक ब्लाक में 5 से 10 बंद स्कूलों में अभिभावकों, विधायकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा चुनाव में 58,000 शिक्षक पदों को भरने का वादा किया था, लेकिन अब 45,000 पद समाप्त कर भर्ती की संभावनाओं को खत्म किया जा रहा है।

बैज ने कहा कि यह नीति विशेष रूप से बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा को प्रभावित करेगी, जहां स्कूलों की कमी पहले से ही एक बड़ी समस्या है। उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया कि स्कूल बंद नहीं होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories