श्री कुमार मेनन रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, सभी 41 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा, देखें सूची

Vote Chori

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के सभी 41 जिला संगठनों के अध्यक्षों (Congress President) के नाम का ऐलान कर दिया है। रायपुर शहर का अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन को बनाया गया है तो वहीं रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी राजेंद्र पप्पू बंजारे को दी गई है।

बिलासपुर शहर से सिधांशु मिश्रा, बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल वहीं सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को कमान सौंपी गई है। जशपुर से पूर्व विधायक यूडी मिंज और बेमेतरा से पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

देखें सूची

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories