ब्लूमबर्ग ने भारत द्वारा सोना बेचने की रिपोर्ट हटाई

नई दिल्ली। अमेरिकी समाचार एजेंसी bloomberg ने बताया कि उसे ईरान युद्ध के कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियों को मजबूत करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा अरबों डॉलर मूल्य के सोने की कथित बिक्री संबंधी झूठे लेख को वापस लेना पड़ा है। उसने इस गंभीर गलती के लिए ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के गलत विश्लेषण को जिम्मेदार ठहराया।“ब्लूमबर्ग न्यूज ने 2 जून को प्रकाशित उस कहानी को वापस ले लिया है जो ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के गलत विश्लेषण पर आधारित थी।

दक्षिण एशिया की एक्जीक्यूटिव एडिटर जीनेट रोड्रिग्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि विश्लेषण में RBI के सोने के भंडारों का मूल्यांकन करते समय उसी दिन के घरेलू सोने के दामों का गलत इस्तेमाल किया गया था। पिछले दिन के लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के दामों का उपयोग करने पर मई में सोने के होल्डिंग्स अपरिवर्तित पाए गए।” ब्लूमबर्ग ने X पर एक पोस्ट को वापस ले लिया है जो गलत ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स रिपोर्ट पर आधारित था।

आरबीआई ने ब्लूमबर्ग के दावे और भारतीय मीडिया द्वारा इसे उठाए जाने का मजबूती से खंडन किया था और कहा कि उसका वास्तविक सोने का भंडार 880.52 मीट्रिक टन पर ही बना हुआ है।

यह खंडन ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की उस रिपोर्ट के एक दिन बाद जारी किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि नियामक निकाय ने विदेशी मुद्रा संपत्तियों की रक्षा के लिए 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया हो सकता है। रिपोर्ट में US-ईरान टकराव को कारण बताया गया था, जिससे ब्रेंट क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया, रुपया 97 प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ और पूंजी बहिर्वाह हुआ।हालांकि, RBI ने पुष्टि की कि “सोने का भौतिक स्टॉक आज की तारीख में 880.52 टन पर अपरिवर्तित है।”

22 मई 2026 को जारी मासिक बुलेटिन के अनुसार सोने का भंडार स्थिर 880.52 मीट्रिक टन रहा। 24 अप्रैल 2026 को इन भंडारों का मूल्य ₹11,33,076 करोड़ यानि लगभग 120,236 मिलियन डॉलर था। आंकड़ों से पता चला कि 27 मार्च को RBI का सोना 880.34 मीट्रिक टन था, जो 3 अप्रैल को 880.52 मीट्रिक टन हो गया।अर्थात थोड़ी बढ़ोतरी हुई और सोने के स्टॉक में कोई कमी नहीं आई।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now