बिहार: नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण

November 20, 2025 9:38 AM

BIHAR NEWS: बिहार में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार दोपहर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी 202 विधायकों की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार लगातार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। शाम को नीतीश कुमार राजभवन गए। वहां पहले मौजूदा सरकार का इस्तीफा दिया और तुरंत बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल से हरी झंडी मिलते ही 20 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। गांधी मैदान में दिखेगा NDA का पूरा दमखमशपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए दो बड़े मंच तैयार किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में शामिल होने के लिए ये बड़े नेता पटना आएंगे:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव , राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी। इसके अलावा कई और राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, पद्म पुरस्कार विजेता, वैज्ञानिक, साहित्यकार और समाजसेवी भी शामिल होंगे।

दो डिप्टी सीएम बनना तय

बीजेपी विधायक दल की अलग बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। यानी बिहार में फिर दो उपमुख्यमंत्री होंगे – सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा।

चिराग पासवान ने रखी बड़ी मांग

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बार अपने दल के लिए दो मंत्रालय और एक उपमुख्यमंत्री पद की मांग रखी है। पार्टी ने 19 सीटें जीती हैं। सूत्र बता रहे हैं कि चिराग अपने बहनोई अरुण भारती को भी मंत्री बनाने की बात कर रहे हैं। आज शाम अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में मंत्रियों की अंतिम सूची फाइनल होगी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now