बिहार में मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने सम्राट को सौंपा गृह विभाग

Bihar cabinet

पटना। बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रालयों का बंटवारा पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच लगभग आधे घंटे की चर्चा के बाद विभागों की अंतिम सूची तैयार करके राज्यपाल को भेज दी गई।

इस बार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कई सालों बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा, बल्कि इसे सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया है। अब सम्राट चौधरी बिहार के नए गृह मंत्री होंगे।

मंत्रालय बंटवारे के बाद जल्द ही नई कैबिनेट की पहली औपचारिक बैठक भी बुलाई जाएगी। विभागों के बंटवारे में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणरकरण का पूरा ख्याल रखा गया है। कई अहम मंत्रालय पुराने मंत्रियों के पास ही बरकरार रखे गए हैं।

जानिए किसको मिला कौन सा विभाग

सम्राट चौधरी                        गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा               भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग

दिलीप जायसवाल                   उद्योग विभाग

सुरेन्द्र मेहता                           पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद                        आपदा प्रबंधन विभाग

रमा निषाद                              पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

रामकृपाल यादव                      कृषि विभाग

संजय टाइगर                          श्रम संसाधन विभाग

मंगल पांडेय                           स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

नितिन नबीन                          पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

अरुण शंकर प्रसाद                 पर्यटन विभाग,  कला- संस्कृति एवं युवा विभाग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now