विनोद कुमार शुक्ल से मिलने एम्स पहुंचे भूपेश बघेल

Vinod Kumar Shukla

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रायपुर के एम्स अस्पताल पहुंच कर प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से मुलाकात की।

हाल ही में देश में साहित्य के सर्वोच्च ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल विगत 2 दिसंबर से एम्स में भर्ती हैं।

श्री शुक्ल को बीच में आईसीयू से बाहर लाया गया था लेकिन अब उन्हें तकलीफ बढ़ने के कारण फिर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां उनके विभिन्न टेस्ट्स किए जा रहे हैं।

श्री बघेल ने विनोद कुमार शुक्ल का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी सेहत के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने श्री शुक्ल को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दीं।

भूपेश बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस की चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष सुशील आनन्द शुक्ला भी थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories