भूपेश बघेल ने पूछा – किस स्कूल में पढ़े हैं विष्णु देव साय?

July 31, 2025 12:29 AM
Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार और भाजपा सहित अलग-अलग संगठनों की तरफ से इसाई समुदाय को निशाने पर लेने के बाद सियासत गर्म है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के साथ प्रदेश और देशभर में विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर भाजपा और सरकार पर हमलावर है। धमतरी में क्रिश्चियन अस्पताल को निशाना बनाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय पर हमला बोला है। भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर विष्णु देव साय के स्कूलिंग को लेकर सवाल किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि खुद एक ईसाई स्कूल से पढ़कर निकले विष्णुदेव साय का ऐसे उपद्रवियों को संरक्षण छत्तीसगढ़ के लिए अशोभनीय है।

पढ़ें क्या लिखा है भूपेश बघेल ने?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now