बंगलूरू में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, दो लेक्चरर्स और एक दोस्त समेत तीन गिरफ्तार

bengluru

बंगलूरू। ओडिशा के बालासोर के बाद अब कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू ( bengluru ) में घिनौनी वारदात हुई है। एक नाबालिग छात्रा ने दो कॉलेज लेक्चरर्स और उनके एक दोस्त पर बार-बार दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।मराठाहल्ली पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में दो कॉलेज लेक्चरर्स, नरेंद्र और संदीप और उनके दोस्त अनूप को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे मारपीट का वीडियो दिखाकर डराया और उसका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की। यह घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की शिकायत कर्नाटक राज्य महिला आयोग को दी, जिसके बाद आयोग के निर्देश पर मराठाहल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंगलूरू सिटी पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकाने के लिए वीडियो का सहारा लिया था। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories