छत्तीसगढ़ में फिर पत्रकार पर हमला, राजधानी में खबर बनाने गए पत्रकारों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा, कैमरा भी तोड़ा

July 12, 2025 12:53 PM
Attack on journalist in Raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर खबर बनाने गए पत्रकार पर हमला किया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ मारपीट की है। इसके साथ ही कैमरे और माइक को भी तोड़ दिया गया है। पत्रकार खम्हारडीह  थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। Attack on journalist in Raipur

जनधारा 24X7 के रिपोर्टर राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि वो अपने कैमरामैन साथी के साथ भावना नगर गए हुए थे। भावना नगर में बीते दिनों हुए विवाद को लेकर दोनो पक्षों की बाइट ले रहे थे। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। इसके बाद पहले बदतमीजी की गई और फिर रिपोर्टर और कैमरामैन के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में उनका कैमरा और मोबाइल भी तोड़ दिया गया।

राघवेंद्र ने बताया कि भावना नगर खबर बनाने गए थे वहां उन्होंने सोनू के परिवार के लोग से बातचीत की और उनकी बाइट ले रहे थे जैसे ही वह घर से बाहर निकले तभी कुछ लोग अपने आप को बजरंग दल का बताते हुए, वहां पहुंचे। दरअसल, वो सोनू के घर का घेराव करने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्होंने पत्रकारों को देखकर तू मीडिया वाला है बोलकर उनसे मारपीट शुरू कर दी इस दौरान कैमरा तक नाली में फेंक दिया।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories