बेंगलुरु कॉन्सर्ट में अकॉन के साथ फैंस की बदतमीजी, पैंट खींचे जाने का वीडियो वायरल

November 16, 2025 1:59 PM
Akon Viral Video

Akon Viral Video: अमेरिकी रैपर-सिंगर अकॉन का भारत दौरा चर्चा में है, लेकिन गलत वजहों से। 14 नवंबर को बेंगलुरु के म्यूजिक शो में उनके साथ फैंस की हरकत ने सबको शर्मसार कर दिया। उनका पॉपुलर गाना ‘सेक्सी बीच’ गाते हुए जब अकॉन स्टेज के किनारे पहुंचे तो भीड़ ने अचानक उनके पैर और कपड़े खींचने शुरू कर दिए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पैंट नीचे सरक गई, लेकिन अकॉन ने एक हाथ से माइक पकड़े रखा और दूसरे से संभलने की कोशिश की। बैलेंस बिगड़ने पर उन्होंने भीड़ का सहारा लिया, फिर भी परफॉर्मेंस जारी रखी।

यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई है, जिससे फैंस की उत्तेजना पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को ‘शर्मनाक’ और ‘हैरेसमेंट’ करार दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘कलाकार की निजता का सम्मान करना भूल गए? यह भारत की छवि के लिए भी बुरा है।’ कई ने इसे असुरक्षा से जोड़ा और कहा कि ‘फैन्स की एक्साइटमेंट अपनी जगह है, लेकिन किसी भी कलाकार की पर्सनल बाउंड्री होती है। ऐसे व्यवहार से भारत जैसे बड़े और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश की छवि भी खराब होती है।’

दूसरी तरफ, अकॉन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बेंगलुरु को ‘कमाल’ बताया और कहा, ‘रात धमाकेदार रही, मुंबई में जल्द मिलते हैं। ‘उनका भारत टूर आज मुंबई के आखिरी शो से खत्म होगा, जहां फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि सुरक्षा और बेहतर रहेगी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now