महिला ने खुदकुशी की कोशिश की तो अस्पताल के सामने मायका और ससुराल वालों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

April 3, 2026 7:39 PM
Raipur Crime

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवकार हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा है।

महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

घटना की खबर मिलते ही मायका और ससुराल पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और अस्पताल परिसर में जमकर मारपीट शुरू हो गई। लात-घूंसे चलने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई और करीब 100 से अधिक लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: महिला से फोन पर अश्लील बातचीत के आरोप के बाद रायपुर शहर काजी को पद से हटाया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories