[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

RSS को पार्किंग चाहिए थी,8 सौ साल पुराना मंदिर तोड़ दिया गया!

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: December 2, 2025 6:23 PM
Last updated: December 3, 2025 11:55 AM
Share
SHARE


नई दिल्ली। दिल्ली के झंडेवालान इलाके में एमसीडी की शनिवार को की गई कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। ऐतिहासिक बाबा पीर रतन नाथ के पुराने मंदिर परिसर में बुलडोजर चलाकर (bulldozers for RSS) लंगर हॉल, बगीचा और करीब 100 से ज़्यादा कच्चे-पक्के घरों को तोड़ दिया गया, गजब यह रहा कि पहले से कोई नोटिस नहीं दी गई। यह पूरा इलाका करोड़ों की लागत से बने आरएसएस के मुख्यालय केशव कुंज के ठीक बगल में आता है, इसी वजह से लोगों में और भी गुस्सा देखने को मिला।

खबर में खास
800 साल से पुराना इतिहासयह जमीन  बाबा को जनता ने दी थी

800 साल से पुराना इतिहास

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मंदिर परिसर का इतिहास  800 साल से भी पुराना है। 1947 के बंटवारे के बाद बाबा रतन नाथ पेशावर से दिल्ली आए थे और तभी से यह जगह उनके नाम से पहचानी जाती है।लेकिन शनिवार सुबह अचानक एमसीडी की जेसीबी यहां पहुंची और पूरे इलाके को अवैध निर्माण बताते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि न उन्हें एमसीडी की तरफ से नोटिस मिला, न ही पहले कोई जानकारी दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दशकों से यहां रहने वाले परिवारों को कभी किसी एजेंसी ने नहीं रोका. लेकिन आरएसएस के नए मुख्यालय केशव कुंज के बनने के बाद अचानक यह कार्रवाई शुरू हो गई। इलाके में यह चर्चा भी जोरों पर है कि बेहद रहस्यमयी और भारी सुरक्षा घेरे में मौजूद संघ मुख्यालय के लिए पार्किंग या रास्ता तैयार करने के लिए यह परिसर खाली कराया जा रहा है।

नीले टीन से ढक दिया मलबा

आम जनता ने मौके पर भारी विरोध जताया लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। उनके घर, दुकानें और लंबे समय से चल रहे आश्रय कुछ ही घंटों में मलबे में बदल गए। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं, ताकि माहौल बिगड़ने न पाए मीडिया की नजर से छिपाने के लिए मलबे की जगह पर नीला टीन लगाया गया है।टीन लगाने का काम देर शाम तक चलता रहा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि बाहर से देखने वाले को असली स्थिति न दिखे।


यह जमीन  बाबा को जनता ने दी थी

कई बुजुर्गों ने बताया कि लगभग 80 साल पहले यहां के लोगों ने जमीन बाबा रतन नाथ के नाम कर दी थी।तब से यहां पर लोग बसे हुए थे और  शांतिपूर्वक रहते थे।उनका कहना है कि बिना किसी नोटिस और बातचीत के एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई करना सरासर अन्याय है।प्रभावित परिवारों ने सरकार और एमसीडी से पूछताछ की मांग की है. उनका कहना है कि अगर परिसर में कोई अवैध निर्माण था तो उसकी जांच होनी चाहिए. जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं उन्हें विकल्प या पुनर्वास दिया जाए। फिलहाल झंडेवालान में हालात तनावपूर्ण हैं और लोग जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं कि इस अचानक हुई कार्रवाई की असल वजह क्या है।

TAGGED:bulldozers for RSSTop_News
Previous Article Prime Minister's Office to be called 'Seva Teerth पीएमओ कार्यालय अब कहलायेगा ‘सेवा तीर्थ’, राज्यों के राजभवन अब हो जाएंगे ‘लोकभवन’
Next Article साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ICU में भर्ती
Lens poster

Popular Posts

रायपुर के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में देर रात नशेड़ी युवकों का हंगामा, देर रात पहुंची पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में रविवार रात जमकर हंगामा हुआ।…

By Lens News

राज्यपाल से मिले सीएम साय, कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज, 18 अगस्त को शपथ की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजभवन पहुंचे। उन्होंने…

By दानिश अनवर

नाश्‍ते की टेबल पर सुलझा कर्नाटक का सियासी विवाद  

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली कर्नाटक में सियासी परिवर्तन की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

PM Modi in Motihari
देश

बिहार में पीएम मोदी ने विपक्ष को बताया अहंकारी, तेजस्‍वी ने याद दिलाया 11 साल पुराना वादा

By अरुण पांडेय
Pentagon order to Sikhs and Muslims
दुनिया

अमेरिकी सेना में शामिल सिखों और मुस्लिमों को पेंटागन का फरमान- दाढ़ी कटवाएं, बाल छोटा रखें

By आवेश तिवारी
SIR in West Bengal
देश

पश्चिम बंगाल में SIR के मुद्दे पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का फिलहाल इंकार

By आवेश तिवारी
Sonia Gandhi
देश

ईरान और फिलिस्तीन से पुरानी दोस्ती की सोनिया गांधी ने दिलाई याद, गजा में हिंसा पर सरकार की चुप्पी को बताया चिंताजनक

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?