[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
खेल

रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे कल, आज प्रैक्टिस

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: December 2, 2025 12:12 AM
Last updated: December 2, 2025 2:14 PM
Share
Ind vs RSA 2nd ODI
SHARE

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे (Ind vs RSA 2nd ODI) मुकाबले के लिए दोनों टीमें सोमवार को रायपुर पहुंच गईं। शहर में क्रिकेट जूनून फिर एक बार चरम पर है, क्योंकि 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

टीमें रायपुर पहुंचते ही सुरक्षा घेरे में होटल के लिए रवाना हुईं। वहीं स्टेडियम और आसपास के इलाकों में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। ग्राउंड स्टाफ ने आउटफील्ड और पिच को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

दूसरे वनडे से एक दिन पहले टीमें मैदान पर जमकर पसीना बहाएंगी। आज सुबह दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रैक्टिस सत्र था। शाम को भारतीय टीम अभ्यास के लिए मैदान में उतरेगी।

स्टेडियम परिसर और मार्गों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। दर्शकों में भी मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है, और टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है।

रायपुर में दोनों टीमों के पहुंचने के साथ ही शहर का क्रिकेट माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।

रायपुर में यह दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच है। पहला वनडे 21 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 108 रन बनाए।  यह स्टेडियम पर अब तक का सबसे कम टीम स्कोर है। भारत ने 21वें ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस पारी में उस समय के कप्तान रोहित शर्मा  ने 51 रनों की पारी खेली थी, जो इस मैदान पर अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।

गेंदबाज़ी में मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके थे। जो इस मैदान पर सबसे प्रभावशाली गेंदबाज़ी है।

इसके अलावा, इस स्टेडियम ने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं — बल्कि घरेलू क्रिकेट, लीग क्रिकेट, और टी–20 लीग मैचों की मेजबानी भी की है। विशेष रूप से आईपीएल में 2013 से लेकर 2016 तक, यह मैदान दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का एक होम वेन्यू रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया, कोहली ने शतकों में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

TAGGED:Ind vs RSA 2nd ODITop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article SIR SIR पर बवाल के बीच संसद में वंदेमातरम पर चर्चा तय
Next Article वेंटीलेटर पर खालिदा जिया निर्वासित बेटा लौटेगा बांग्लादेश, बीएनपी की कमान सौंपने की तैयारी
Lens poster

Popular Posts

GST Reform : टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की तैयारी, दो स्लैब की व्यवस्था जल्द लागू होगी

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में बड़े बदलाव की दिशा में भारत सरकार…

By पूनम ऋतु सेन

अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इन चीजों का रखें खास ध्यान

घर सजाना चाहते हैं पर समझ नहीं आ रहा कि क्या करें तो आपकी तलाश…

By The Lens Desk

Chhattisgarh Drug Racket: नव्या मलिक और विधि अग्रवाल जेल भेजी गईं, 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के चर्चित मामले ने नया मोड़ ले…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Rajyotsav 2025
छत्तीसगढ़

राज्योत्सव 2025 : 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे PM मोदी

By दानिश अनवर
rajesh khanna death anniversary
सरोकार

और अब “आनंद” नहीं आएगा

By चंचल
Karnataka political controversy
अन्‍य राज्‍य

नाश्‍ते की टेबल पर सुलझा कर्नाटक का सियासी विवाद  

By आवेश तिवारी
देश

समय रैना समेत पांच कॉमेडियनों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?