[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

संचार साथीः अपने नागरिकों पर संदेह

Editorial Board
Editorial Board
Published: December 2, 2025 8:57 PM
Last updated: December 2, 2025 9:03 PM
Share
Sanchar Saathi app
SHARE

भारत के दूरसंचार विभाग ने सभी स्मार्ट फोन निर्माताओं के लिए भारत में बेचे जाने वाले सारे मोबाइल फोन सेट में सरकारी साइबर सुरक्षा ऐप संचार साथी को इंस्टाल करना अनिवार्य कर दिया है, जिसे निजता और संविधान प्रदत्त व्यक्तिगत अधिकार के सीधे हनन के तौर पर देखा जा सकता है।

सरकार के इस विवादास्पद कदम कि जानकारी सामने आने के बाद संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मीडिया में आधी-अधूरी सफाई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस ऐप को उपभोक्ता चाहें तो हटा सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि यह मोबाइल फोन उपयोग करने वाले पर है कि वह उसे एक्टिवेट करे या ना करे।

गौर किया जाना चाहिए कि अमेरिकी कंपनी एपल ने इस सर्कुलर को निजता के लिए खतरा बताते हुए उसे मानने से इनकार कर दिया है।

दरअसल सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि मोबाइल फोन कंपनियों को भेजे गए सर्कुलर के उपखंड 7 (बी) में साफ लिखा है कि नए फोन में इस ऐप को इंस्टाल करना होगा और उसे हटाया नहीं जा सकेगा और न ही किसी तरह बाधित किया जा सकेगा।

बेशक, साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यह भी सच है कि इन पर अंकुश लगाने के लिए कई तरह के कानून और तकनीक पहले से मौजूद हैं।

संचार साथी ऐप इसी साल के शुरुआत में लांच किया गया है और सरकार का दावा है कि इसने छह लाख से ज्यादा फोन की चोरी पकड़ी, लेकिन आईएमईआई नंबर के जरिये चोरी गए या गुम गए फोन की तलाश करने की दूसरी तकनीकें पहले से मौजूद हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी मोदी सरकार की चिंता समझ में आती है, लेकिन मुश्किल यह है कि वह किसी भी तरह के बदलाव की सारी जिम्मेदारी आम नागरिकों पर डाल देती है। पारदर्शिता और जवाबदेही के बिना उठाए गए ऐसे हर कदम संदेह पैदा करते हैं।

यह नहीं भूलना चाहिए कि स्पाइवेयर पेगासस को लेकर पहले ही सरकार की नीयत पर सवाल उठ चुके हैं। अनेक विपक्षी नेताओं और पत्रकारों के मोबाइल फोन पर इस संदिग्ध जासूसी उपकरण की मौजूदगी का संदेह पहले ही जताया जा चुका है।

इस मनमाने कदम को लेकर विपक्ष का आरोप है कि सरकार लोगों की निगरानी करना चाहती है। जाहिर है, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए और जब संसद का सत्र चल ही रहा है, तो आधिकारिक रूप से सदन के भीतर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

TAGGED:DoTEditorialSanchar Saathi app
Previous Article BJP BJP ने विधानसभा और जिलों में नए प्रभारी किए नियुक्त, 17 प्रकोष्ठों में संयोजक बनाए, 117 पदों में सिर्फ 9 महिलाओं को नियुक्ति
Next Article RBI Repo Rate तो क्‍या इस बार Repo Rate में कटौती कर सकता है RBI, जानिए क्‍या हैं कारण?  
Lens poster

Popular Posts

गजा की पुकार

इस समय दुनिया में मानवता कहीं दम तोड़ती नजर आ रही है तो वह फिलिस्तीन…

By Editorial Board

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्‍स पर बताया,  27.4 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक्‍स पर पोस्‍ट कर जानकारी दी…

By अरुण पांडेय

बस्तर में ईसाई धर्म अपना चुके व्यक्ति के शव को दफनाने का विरोध, गैर ईसाई ग्रामीण धरने पर, फोर्स मौजूद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों नक्सलवाद से इतर धर्मान्तरण और धर्मान्तरण के…

By बप्पी राय

You Might Also Like

अलोकतांत्रिक, अस्वीकार्य

By The Lens Desk
English

Fiscal federalism should not be ignored

By Editorial Board
GST
English

Gst done, cess next

By Editorial Board
लेंस संपादकीय

मुठभेड़ और न्यायेतर हत्या

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?