[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

बम की धमकी मिलते ही कुवैत-हैदराबाद INDIGO फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: December 2, 2025 12:13 PM
Last updated: December 2, 2025 12:13 PM
Share
SHARE

मुंबई। कुवैत से हैदराबाद जा रही INDIGO की फ्लाइट 6E 86 को 2 दिसम्बर मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ईमेल के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट को भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पूरे सिस्टम में हड़कंप मच गया और फ्लाइट को तुरंत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह करीब 8:10 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। अभी विमान की गहन सुरक्षा जांच चल रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट को आया था धमकी भरा ई-मेल

जानकारी के मुताबिक, रात में दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल आया जिसमें इंडिगो की इस फ्लाइट में बम होने का दावा किया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन अलर्ट जारी किया। फ्लाइट उस समय भारतीय हवाई क्षेत्र में थी, इसलिए सबसे नजदीकी बड़े एयरपोर्ट मुंबई को चुना गया और पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग के निर्देश दिए गए। लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए।

फ्लाइट ने कुवैत से रात 1:56 बजे भरी थी उड़ान

FlightRadar24 के अनुसार इंडिगो का एयरबस A321-251NX विमान कुवैत से रात 1:56 बजे उड़ा था और सुबह हैदराबाद पहुंचना था लेकिन धमकी के कारण प्लान बदलना पड़ा। लैंडिंग के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दूरस्थ क्षेत्र में विमान को खड़ा किया गया है। बॉम्ब स्क्वायड, CISF और डॉग स्क्वायड की टीमें पूरी तरह जांच कर रही हैं। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

एक हफ्ते में दूसरी बार मिली ऐसी धमकी

यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले ही 23 नवंबर को बहरीन से हैदराबाद आ रही एक फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी, जिसे मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी लगातार हो रही ऐसी धमकियों ने एयरपोर्ट और एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया है।

TAGGED:emergency landingINDIGOTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Cyclone Ditwah भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तानी विमान को दी भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान की इजाजत
Next Article APPLE का सरकारी संचार एप्प प्री इंस्टॉल करने से इंकार
Lens poster

Popular Posts

बिहारः सीटों के बंटवारे में उलझे दोनों गठबंधन

बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची में पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मचा बवाल अभी…

By Editorial Board

उत्तर भारत में मानसून की मार, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही, 51 लोगों की गयी जान

द लेंस डेस्क | MONSOON ALERT: मानसून ने उत्तर भारत में भारी तबाही मचाई है,…

By पूनम ऋतु सेन

‘The Wire’ समेत कई वेबसाइट और सैकड़ों सोशल मीडिया हैंडल पर सेंसर

दिल्ली। भारत सरकार ने प्रतिबंधात्मक उपयोग के तहत कई सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट्स को…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Iran-Israel
दुनिया

दिन के उजाले में इजरायल और ईरान की बमबारी, ट्रम्प का दावा – युद्ध आसानी से समाप्त कर सकते हैं

By The Lens Desk
Akash Rao
छत्तीसगढ़

शहीद आकाश राव को गार्ड ऑफ ऑनर, बेटे ने दी मुखाग्नि, सीएम बोले – किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

By Lens News
पहलगाम आतंकी हमला
देश

पहलगाम आतंकी हमला :  लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को इंडियन नेवी ने दी श्रद्धांजलि, छह दिन पहले हुई थी शादी  

By The Lens Desk
PCB
खेल

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, सलमान अली आगा बन सकते हैं तीनों फॉर्मेट के कप्तान

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?