[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

15 साल पहले पन्ने पर छाए रहे अब क्यों भीतर नजर आए डॉ.रमन सिंह?

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: December 2, 2025 3:58 PM
Last updated: December 4, 2025 11:06 PM
Share
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास के दौरान मीडिया कवरेज की एक दिलचस्प तस्वीर नजर आई। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिवार सहित प्रधानमंत्री से मुलाकात 28 नवंबर को हुई, जबकि डॉ. रमन सिंह ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से 30 नवंबर को मुलाकात की।

दोनों मुलाकातों की अलग–अलग तस्वीरें समाचार दफ्तरों के टेबल पर थीं। इन्हें दोनों ही नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट से लिया गया।

दिलचस्प यह नहीं है।

दिलचस्प है इन समाचारों का कवरेज ।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हरिभूमि जैसे एकाध अखबार को छोड़कर अधिकांश ने मुख्यमंत्री की मुलाकात को पहले पन्ने पर प्रमुखता से जगह दी जबकि इसी राज्य के तीन बार के मुख्यमंत्री और अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की प्रधानमंत्री से मुलाकात की खबर भीतर, कहीं–कहीं तो बहुत भीतर के पन्नों पर नजर आई।

तस्वीर देखिए कि हरिभूमि ने किस तरह दोनों ही मुलाकातों को अपने अखबार के सेकंड फ्रंट पेज पर एक समान जगह दी और बाकी अखबारों ने डॉ.रमन सिंह की मुलाकात को किस तरह अंडर प्ले किया यह भी तस्वीरों में देखिए।

किसी अखबार में डॉ.रमन सिंह आधवें पन्ने पर किसी में दूसरे तो किसी में छठवें पन्ने के एक कोने पर नजर आ रहे हैं।

इस कवरेज को लेकर रोचक चर्चाएं हैं।

दरअसल पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहते हुए डॉ.रमन सिंह इन्हीं अखबारों के पहले पन्ने पर छाए रहे और आज तब जबकि प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम के लिए स्पीकर हाउस को ही चुना गया था, स्पीकर की सपरिवार प्रधानमंत्री से मुलाकात भीतर के पन्नों पर चली गई।

इसे लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि हाल ही में 1 नवंबर को राज्योत्सव के समय नरेंद्र मोदी जिस तरह डॉ.रमन सिंह की एक आम सभा में जम कर तारीफ कर गए थे उसके बाद सत्ता के उच्च स्तरों पर बड़ी खलबली मच गई थी।

भाजपा के सूत्र कहते हैं कि नरेंद्र मोदी घुटे हुए नेता हैं और वो जानते हैं कि उन्हें कब ,किसकी कितनी तारीफ करनी है और क्या संदेश देना है।

सवाल किया जा रहा है कि क्या कवरेज का यह फर्क पिछले दौरे में डॉ.रमन सिंह की तारीफ से निकले संदेश का परिणाम है?

राजनीति में हकीकत से ज्यादा धारणाएं काम करती हैं।तो क्या छत्तीसगढ़ भाजपा में धारणा यानी परसेप्शन का स्पेस हासिल करने की होड है?

यह भी पढ़ें : DG-IG कॉन्फ्रेंस के बाद CM साय और स्पीकर डॉ. रमन ने परिवार सहित की PM मोदी से मुलाकात

TAGGED:ChhattisgarhDr. Raman SinghLatest_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Varanasi sex racket पीएम की संसदीय सीट में भाजपा नेत्री के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Next Article Sanchar Saathi app संचार साथी पर संसद से सड़क तक हंगामा, विपक्ष ने बताया जासूसी का हथकंडा, बचाव में उतरे केंद्रीय मंत्री सिंधिया
Lens poster

Popular Posts

सदन में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के शुरुआती दो दिनों के हंगामे में धुल जाने…

By Lens News Network

इजरायली सेना की हिरासत में नोबल विजेता ग्रेटा थनबर्ग, मदद लेकर जा रही थीं गजा

द लेंस डेस्‍क। (Greta Thunberg Detained) स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ग्रेटा…

By Lens News Network

रायपुर में अखिलेश यादव ने कहा – बिहार को नौजवान मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है

रायपुर। ओडिशा की नुआपाड़ा उपचुनाव सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी रमाकांत हाथी के…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

Bihar SIR
देश

Bihar SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 12वें दस्तावेज तौर पर आधार मान्‍य, योगेंद्र यादव ने बताया बड़ी जीत

By अरुण पांडेय
Hasdeo Forest
देश

हसदेव में अब पांच लाख पेड़ काटने की तैयारी!

By Lens News
Gallantry Award
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अफसरों और जवानों को गैलेंट्री अवार्ड

By दानिश अनवर
Raigarh Breaking
छत्तीसगढ़

जंगल कटाई रोकने पहुंचीं छत्तीसगढ़ की विधायक विद्यावती सिदार और पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया गिरफ्तार

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?