[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तानी विमान को दी भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान की इजाजत

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: December 2, 2025 12:06 PM
Last updated: December 2, 2025 1:27 PM
Share
Cyclone Ditwah
Cyclone Ditwah
SHARE

नई दिल्ली। Cyclone Ditwah से तबाही झेल रहे श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रहे पाकिस्तानी विमान को भारत ने अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की तुरंत मंजूरी दे दी। पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अनुरोध किया था और महज 4 घंटे के अंदर शाम 5:30 बजे तक मंजूरी दे दी गई। सरकार ने इसे पूरी तरह मानवीय कदम बताया है।

पाकिस्तानी मीडिया के दावों को भारत ने खारिज किया

पाकिस्तानी मीडिया में खबर चल रही थी कि भारत ने ओवरफ्लाइट की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। भारतीय अधिकारियों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रम फैलाने वाला बताया। उन्होंने साफ किया कि श्रीलंका को मदद पहुंचाने के मकसद को देखते हुए तुरंत अनुमति दी गई, भले ही पाकिस्तान ने अभी तक भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र नहीं खोला हो।

पहलगाम हमले के बाद बंद हुआ था दोनों देशों का हवाई क्षेत्र

22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ गया था। पहले पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया। इसके जवाब में भारत ने 30 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान के पंजीकृत सभी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। उससे पहले रोजाना 100-150 भारतीय विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करते थे।

श्रीलंका में दितवाह तूफान से भारी तबाही, भारत ने भेजी बड़ी मदद

चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाई है। अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है, 370 लापता हैं और 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 2 लाख लोग घर छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत अब तक 53 टन राहत सामग्री भेजी है, जिसमें टेंट, कंबल, दवाएं, खाना, मेडिकल टीम और NDRF के 80 जवानों की टीम शामिल है। भारतीय नौसेना के जहाज और वायुसेना के विमान लगातार मदद पहुंचा रहे हैं।

TAGGED:Cyclone DitwahTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article वेंटीलेटर पर खालिदा जिया निर्वासित बेटा लौटेगा बांग्लादेश, बीएनपी की कमान सौंपने की तैयारी
Next Article बम की धमकी मिलते ही कुवैत-हैदराबाद INDIGO फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
Lens poster

Popular Posts

विदेशी निवेशकों ने बाजार में दिखाई दिलचस्पी, एफपीआई ने किया 31हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश

विदेशी निवेशकों का भरोसा एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार पर लौट आया है। विदेशी…

By Amandeep Singh

जैसलमेर अग्निकांड: ड्राइवर और बस मालिक गिरफ्तार, 22 की मौत, 5 मरीज वेंटिलेटर पर, 66 बसें जब्त

Jaisalmer Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुई भयानक बस दुर्घटना…

By पूनम ऋतु सेन

पूर्व स्पेशल डीजी विज के लेख पर सलवा जुड़ूम को चुनौती देने वाली नंदिनी सुंदर का एतराज

दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और छत्तीसगढ़ के कुख्यात सलवा जुड़ूम को चुनौती देने वाले मामले…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Ramkesh Meena murder case
देश

रामकेश मीना मर्डर केस: पहले गला दबाया, फिर शव पर घी, तेल और शराब डालकर लगा दी आग, जानिए सिलेंडर ब्‍लास्‍ट का सच!

By अरुण पांडेय
DEATH DURING BADMINTON
वीडियो

बैडमिंटन खेलने के बाद रेस्ट करने बैठे युवक की मौत, देखें वीडियो, डॉक्टर ने बतायी वजह

By Lens News
US SHUTDOWN
दुनिया

अमेरिका में 43 दिनों बाद शटडाउन खत्म,ट्रम्प ने कहा ‘देश अब मजबूत स्थिति में’

By पूनम ऋतु सेन
DG-IG conference
देश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरा बिहार देखेगा सिनेमा, करेगा रक्तदान

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?