[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अर्थ

IMF के C ग्रेड के बाद सरकार ने जारी किए GDP आंकड़े, 8.2 प्रतिशत की वृद्धि बताया

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 28, 2025 8:42 PM
Last updated: November 28, 2025 11:15 PM
Share
GDP figures
SHARE

नई दिल्‍ली। भारतीय अर्थव्यवस्था ने जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में प्राप्त 5.6 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है। यह आंकड़े ठीक उसके बाद आए हैं जब अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने जीडीपी को सी ग्रेड दिया है। जिसका मतलब होता है ग्रेडिंग के मामले में दूसरा सबसे निचला स्तर।

 सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह छह तिमाहियों में सबसे तेज विकास दर है। इस उल्लेखनीय वृद्धि का एक प्रमुख कारण जीएसटी दरों में कमी के परिणामस्वरूप बढ़ती उपभोक्ता मांग को देखते हुए कारखानों द्वारा उत्पादन में वृद्धि करना रहा है।

इस तिमाही में जीडीपी की वृद्धि पिछले तिमाही के 7.8 प्रतिशत और एक वर्ष पूर्व की समान अवधि के 5.6 प्रतिशत से बेहतर रही। विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र, जो सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा है, ने इस दौरान 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। यह वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के 2.2 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है।

वहीं, वित्तीय वर्ष के प्रथम सात महीनों (अप्रैल से अक्तूबर) के दौरान राजकोषीय घाटा 8.25 लाख करोड़ रुपये रहा, जो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 52.6 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष के समान अवधि के 46.5 प्रतिशत से अधिक है। सरकार का उद्देश्य इस वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 4.4 प्रतिशत तक सीमित करना है, जो पिछले वर्ष के 4.8 प्रतिशत से कम है।

सरकार ने यह भी सूचित किया है कि अक्टूबर 2025 के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े एक दिसंबर को जारी किए जाएंगे। अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े सामान्यतः प्रत्येक माह की 28 तारीख को या यदि वह तारीख अवकाश के कारण हो तो अगले कार्य दिवस पर प्रकाशित किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताजा जीडीपी आंकड़ों पर एक्‍स पोस्‍ट में कहा कि 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि बहुत उत्साहजनक है। यह हमारी विकासोन्मुखी नीतियों और सुधारों के प्रभाव को दर्शाता है। यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और उद्यमशीलता को भी दर्शाता है। हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन को आसान बनाती रहेगी।

TAGGED:GDP figuresGDP growthIMF gradeTop_News
Previous Article online SIR problem मोबाइल नंबर ने फंसा दिया SIR, ऑनलाइन फार्म भरना वोटरों के लिए कैसे बन सिर दर्द?
Next Article Jhiram Kand झीरम कांड के मास्टर माइंड चैतू ने सरेंडर करते वक्त क्यों कहा – साेनू दादा और रूपेश के विचारों से सहमत हूं?
Lens poster

Popular Posts

MBBS-BAMS इंटीग्रेशन पर विवाद, IMA ने बताया ‘अवैज्ञानिक’ और मरीजों के लिए खतरनाक

द लेंस डेस्क । MBBS-BAMS INTEGRATION आज के दौर में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं ने लोगों…

By पूनम ऋतु सेन

मराठा आरक्षण: सीएम फडणवीस तो मान गए, लेकिन मंत्री भुजबल क्‍यों हैं नाराज?

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा मराठा समुदाय को कुनबी जाति का दर्जा देकर…

By अरुण पांडेय

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा पस्त, कांग्रेस और निर्दलियों ने पलटी बाजी

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश में…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

BJP Tranning Programme
छत्तीसगढ़

मैनपाट में ढाई दिन तक शराब पर पाबंदी, बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के चलते ड्राई डे घोषित

By Lens News
Mohammad Yunus
दुनिया

‘भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास इसलिए आई…’, मोहम्मद यूनुस का विवादास्‍पद बयान

By Lens News
सरोकार

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने 50 दिन मांगे थे लेकिन बीत गए 3285 दिन!

By अनिल जैन
rahul on ssc exam
देश

एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी और बदइंतजामी पर राहुल गांधी आगबबूला

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?