[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
खेल

दिल्ली के एक मोहल्ले जितनी आबादी वाला कुराकाओ पहुंचा फीफा विश्व कप में

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 20, 2025 1:42 PM
Last updated: November 20, 2025 1:42 PM
Share
SHARE

Curacao Football Team: फुटबॉल की दुनिया से एक हैरान करने वाली खबर आयी है। कैरेबियाई द्वीप का एक छोटा देश कुराकाओ ने जमैका के खिलाफ रोमांचक ड्रॉ खेलकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए पहली बार क्वालीफाई कर लिया है। यह इस छोटे से देश की बड़ी उपलब्धि है। महज 1.56 लाख की आबादी वाला कुराकाओ अब विश्व कप खेलने वाला दुनिया का सबसे कम जनसंख्या वाला देश बन गया है। कुराकाओ नीदरलैंड्स का हिस्सा है, इसका कुल क्षेत्रफल महज 444 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 156,115 है, जो जनवरी 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आइसलैंड के पास था, जिसकी 2018 विश्व कप क्वालीफाई करते समय आबादी करीब 3.5 लाख थी।

ख़ास बात ये है कि कुराकाओ ने फीफा रैंकिंग में 82वें स्थान पर रहते हुए यह कमाल किया। भारत से तुलना करें तो यह आंकड़े और हैरान करने वाले हैं। नोएडा शहर की अनुमानित आबादी 2025 में लगभग 9.3 लाख है, जो कुराकाओ से करीब 6 गुना ज्यादा है। यहां तक कि दिल्ली का लाजपत नगर इलाका, जिसकी जनसंख्या करीब 1.37 लाख है, कुराकाओ के बराबर ही है। यानी एक पूरा देश दिल्ली के एक व्यस्त मोहल्ले जितना बड़ा है, लेकिन फुटबॉल के मैदान पर उसने दुनिया को चौंका दिया।

मैच का रोमांच अंत तक दिखा

किंग्सटन के नेशनल स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में कुराकाओ ने जमैका को 0-0 से बराबरी पर रोका। दूसरा हाफ जमैका के दबाव से भरा रहा। उन्होंने तीन बार पोस्ट को हिलाया, लेकिन गोल नहीं हो सका। इंजरी टाइम में मिली पेनल्टी को वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) ने रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद कुराकाओ के खिलाड़ी मैदान पर उछल पड़े। कुराकाओ ने क्वालीफायर में एक भी मैच नहीं हारा। ग्रुप बी में 12 अंकों के साथ टॉप पर रहते हुए उन्होंने सीधा टिकट पक्का किया। कोच डिक एडवोकाट पारिवारिक कारणों से अनुपस्थित थे, लेकिन टीम ने अंततः सफलता हासिल कर ली।

2026 विश्व कप का ड्रॉ 5 दिसंबर को वॉशिंगटन डी.सी. में होगा। यह टूर्नामेंट पहली बार 48 टीमों के साथ अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में जून-जुलाई में खेला जाएगा। कुराकाओ की यह सफलता भारत जैसे बड़े देश के लिए आईना है। 135 करोड़ आबादी वाले भारत ने अब तक विश्व कप क्वालीफाई नहीं किया। कुराकाओ ने साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों में भी सही योजना, ट्रेनिंग और टीम वर्क से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। भारतीय फुटबॉल को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

TAGGED:Curacao Football TeamTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article मुझे दिल्ली में कश्मीर के नंबर वाली कार से चलने में डर लगता है, बोले सीएम अब्दुल्ला
Next Article बेंगलुरु में अब तक की सबसे बड़ी दिनदहाड़े कैश वैन लूट
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

चीन पर दिए बयान के बाद अलग-थलग पड़े पित्रोदा, कांग्रेस ने बनाई दूरी

नई दिल्‍ली। भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के चीन पर दिए बयान के…

By The Lens Desk

पहलगाम हमले में आतंकियों को बिना धर्म बताए भिड़ गया सैयद आदिल हुसैन, रायफल छीनने की कोशिश में चली गई जान

पहलगाम आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कश्‍मीर…

By The Lens Desk

‘बीएचयू में अकादमिक हत्या हो रही है’ : छात्रा ने लगाई न्याय की गुहार, क्या सत्ता के दबाव में रुका एडमिशन ? देखें वीडियो

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सेंट्रल ऑफिस के सामने पिछले पांच दिनों से धरने…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Anti Naxal Operation
आंदोलन की खबर

बस्तर में युद्ध विराम हो, 22 संगठनों की सरकार और माओवादियों से अपील

By Lens News
Chaitanya Baghel
छत्तीसगढ़

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को हाइकोर्ट में चुनौती, ED ने जवाब पेश करने के लिए मांगा समय, 26 अगस्त को अगली सुनवाई

By Lens News
hydrogen fuel truck
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ में सीएम साय ने देश के पहले हाइड्रोजन फ्यूल ट्रक को दिखाई हरी झंडी, ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

By Lens News
Microbrewery Policy 2025
छत्तीसगढ़

बीयर के मिनी प्लांट खोलने वाली नीति के खिलाफ भाजपा नेता, सोशल मीडिया में लिखा – सरकार फैसला वापस ले

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?